{"_id":"680d3467580884d4170268ea","slug":"forest-property-worth-thousands-reduced-to-ashes-in-three-incidents-of-forest-fire-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-154342-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जंगल में आग की तीन घटनाओं में हजारों की वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जंगल में आग की तीन घटनाओं में हजारों की वन संपदा राख
Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अग्रिशमन केंद्र हमीरपुर के अंतर्गत तीन जगह जंगल की आग के मामलों में सात हजारों रुपये की वन संपत्ति को नुकसान हुआ है, जबकि फायर कर्मियों ने करोड़ों की संपत्ति को बचा लिया है।
पहले मामले में हीरानगर के साथ जंगल में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर रवाना हुए और आग पर काबू पाया। इस दौरान पांच हजार रुपये की वन संपत्ति काे नुकसान पहुंचा है। वहीं, यहां पर दस लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया है। इनमें दो ट्रांसफार्मर भी शामिल हैं।
दूसरे मामले में कोर्ट कांप्लेक्स के साथ झाड़ियों में आग लग गई। इस दौरान एक हजार रुपये की वन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। यहां पर फायर कर्मियों ने एक करोड़ की संपत्ति को बचा लिया, जिसमें ट्रांसफार्मर और गाड़ियां आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार तीसरे मामले में हीरानगर के साथ लगते जंगलों में आग लग गई। यहां भी करीब हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग की तीनों घटनाओं में आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।