{"_id":"6653421444986a462a0941b6","slug":"forest-departments-rest-house-hit-by-forest-fire-in-taunidevi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-128425-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी में जंगल की आग की चपेट में आया वन विभाग का विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी में जंगल की आग की चपेट में आया वन विभाग का विश्राम गृह
Mon, 27 May 2024 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 May 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में प्रचंड गर्मी के बीच जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने नाम नहीं ले रहा है। टौणीदेवी में जंगल की आग की चपेट में वन विभाग का विश्राम गृह भी आग गया है। आग से विश्राम गृह की ऊपरी मंजिल की छत और एक कमरा जल गया है। विश्राम गृह में कोई चौकीदार तैनात नहीं था।
अग्निशमन विभाग की टीम विश्राम गृह के साथ लगते जंगल में एक दफा आग को दिन में बुझा चुकी थी। आग विश्राम गृह तक न पहुंचे इसके लिए प्रयास किए गए थे, लेकिन दूसरी बार दोपहर बाद विश्राम तक आग पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना के काफी देर के बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। विश्राम गृह के आग की चपेट में आने से पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
स्थानीय दुकानदार रमेश कुमार और अन्यों ने बताया कि जंगल की आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही पलों में भवन में आग लग गई। स्थानीय दुकानदार ने आग की सूचना अग्निशमन केंद्र हमीरपुर को दी, लेकिन वहां से छोटी गाड़ी भेजी गई जो समय पर नहीं पहुंची और भवन की ऊपरी मंजिल में छत जल गई। अग्निशमन केंद्र से दोबारा संपर्क किया गया तो वीआईपी मूवमेंट का तर्क दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि दरकोटी गांव की तरफ से बढ़ती हुई जंगल की आग विश्राम गृह के पास जब पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पहले ही अग्निशमन केंद्र को आग्रह किया, लेकिन समय पर गाड़ी नहीं पहुंची। विश्राम गृह के भवन की ऊपरी मंजिल पूरी तरह जल गई है।
उधर, आग की सूचना मिलने के बाद वन बीट के गार्ड, अन्य कर्मचारी और डीएफओ हमीरपुर अंकित सिंंह मौके पर पहुंचे। डीएफओ हमीरपुर अंकित सिंह ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस विश्राम गृह में कोई चौकीदार तैनात नहीं है, लेकिन गार्ड और अन्य कर्मचारी आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे।