फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Forest department started preparations as soon as fire season started

Hamirpur (Himachal) News: फायर सीजन शुरू होते ही वन विभाग ने तैयारियां कीं शुरू

Sun, 28 Apr 2024 02:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
विभाग ने तीन ब्लॉकों में विभाजित किया वन परिक्षेत्र बिझड़ी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध क्षेत्र के आसपास चीड़ के पेड़ों का घनत्व है अधिक
अक्सर चीड़ की पत्तियों के कारण आग लगने का बना रहता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बढ़ते तापमान और फायर सीजन शुरू होते ही वन विभाग ने क्षेत्र में आग से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वन परिक्षेत्र बिझड़ी के हर ब्लॉक में एक-एक टीम तैनात की गई है। क्षेत्र में कुल 11 बीट हैं। विभाग की ओर से जंगलों को तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बीट का कार्यभार वन अधिकारी व कर्मचारी को प्रदान किया गया है ताकि वनों को जलने से बचाया जा सके । जंगलों में आग न लगे, इसके लिए विभाग की ओर से कंट्रोल बर्निंग मेथ्ड (आग से सुरक्षा विधि) का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए जंगल में गिरी हुई चीड़ की पत्तियों की साफ-सफाई करवाकर वहां पर जल भंडारण के लिए जगह चिन्हित की जा रही है ताकि गर्मियों के मौसम में वनों को आग लगने से बचाया जा सके। वन परिक्षेत्र बिझड़ी के अंतर्गत दियोसिद्ध क्षेत्र के आसपास चीड़ के पेड़ों का घनत्व अधिक है। गर्मियों के मौसम में चीड़ के पेड़ों से पत्तियों के गिरने का सिलसिला अधिक रहता है। वहीं, इन पत्तियों में आग लगने की संभावना भी अधिक रहती है। सड़क पर पत्तियों के गिरने से राहगीरों को आवाजाही में खासी परेशानी होती है। ऐसे में वन विभाग की ओर से दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर जंगलों को आग से बचाने के लिए रणनीति तैयार की है ताकि अधिक से अधिक जंगलों का संरक्षण किया जा सके। वन परिक्षेत्र बिझड़ी के अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि सारे क्षेत्र को तीन ब्लॉक में विभाजित किया है। हर ब्लॉक में एक-एक टीम तैनात की गई है। क्षेत्र में कुल 11 बीट हैं जिनमें वन अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से वनों का संरक्षण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed