{"_id":"66c88fae9891a2dfe806f11e","slug":"forensic-team-collects-evidence-in-case-of-death-of-teenager-due-to-electric-shock-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134223-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करंट लगने से किशोरी की मौत मामले में फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करंट लगने से किशोरी की मौत मामले में फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
घटनास्थ्ल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्म जुटाती हुई। संवाद
18 अगस्त को करंट लगने से हुई थी 14 वर्षीय किशोरी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत 18 अगस्त को वार्ड नंबर दो कृष्णानगर में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में छह दिन बाद शुक्रवार को मंडी से तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने यहां पर साक्ष्य जुटाए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। 18 अगस्त को नगर परिषद हमीरपुर में एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस पर नगर परिषद और मकान मालिक के खिलाफ पुलिस थाना सदर हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया है।
जिला में करंट लगने से मौत होने का यह दूसरा मामला था। इससे पहले कुछ वर्ष पूर्व चबूतरा में भी एक व्यक्ति की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्र करने में जुट गई है। मौके पर छत से बिजली लाइन की दूरी सहित अन्य तमाम पहलुओं की जांच की गई है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।