फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   For using loud music, nine buses challan

स्टीरियो लगाने पर नौ बसों के चालान

Sat, 25 Jun 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
For using loud music, nine buses challan
ट्रैफिक चालान - फोटो : demo pics

बसों में स्टीरियो लगाने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने नौ बसों के चालान किए हैं। यहां तक कि बसों से स्टीरियो निकाल मौके पर नष्ट करवा दिए। सभी बस ऑपरेटरों को एक हफ्ते के भीतर जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


एक सप्ताह में जुर्माना अदा न किया तो चालान कोर्ट में भेज दिए जाएंगे। जिला में दौड़ रही अधिकतर निजी बसों में स्टीरियो जबकि कुछेक बसों में टीवी चल रहे हैं। पकड़े जाने पर बस चालक-परिचालक टीवी खराब होने का हवाला देते हैं।
विज्ञापन


बसों में बज रहे कानफोड़ू स्टीरियो यात्रियों की परेशानी बन गए हैं। हालांकि कई बार यात्री इसकी शिकायत परिवहन कार्यालय में कर चुके हैं। अब आरटीओ हमीरपुर ने कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोटा के समीप औचक निरीक्षण कर नौ बसों से स्टीरियो जब्त किए। इसके बाद स्टीरियो बस के टायर के नीचे रख तोड़ दिए। स्टीरियो लगाने पर बस ऑपरेटरों के चालान भी किए हैं।

एक हफ्ते में जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में जुर्माना न भरने पर चालान कोर्ट में भेज दिए जाएंगे।

आरटीओ विक्रम महाजन का कहना है कि नौ बसों में स्टीरियो के चालान कर मौके पर स्टीरियो नष्ट भी करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed