फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   For relief work in the capital Mayor asked for help from MP

Hamirpur (Himachal) News: राजधानी में राहत कार्याें के लिए महापौर ने सांसद से मांगी मदद

Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बचत भवन में बैठक के दौरान उठाया मामला
विज्ञापन

शाम को कृष्णानगर क्षेत्र का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने भाजपा सांसद सुरेश कश्यप से आर्थिक मदद देने की मांग की है। बचत भवन में सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान महापौर ने यह मामला उठाया। महापौर ने कहा कि शिमला शहर में इस आपदा के चलते 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है।

सरकार भी बजट जारी कर मदद दे रही है। ऐसे में शिमला के सांसद होने के नाते उन्हें भी बजट जारी करना चाहिए। महापौर ने कहा कि इस बारे में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार से भी बात हो चुकी है। सांसद ने शिमला आने पर मदद का भरोसा भी दिया है। महापौर के आग्रह पर भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र हर संभव मदद देगा। बैठक के बाद महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल नगर निगम अधिकारियों के साथ कृष्णानगर पहुंचे और राहत कार्याें का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार, पूर्व पार्षद रजनी सिंह और मनोनीत पार्षद विनोद भाटिया के साथ बैठक भी की। यहां आपदा प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द आवास आवंटन का भरोसा दिया।
विज्ञापन




नौ करोड़ से पक्के होंगे छह नाले
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि कृष्णानगर में छह नालों को नौ करोड़ रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। कृष्णानगर के मुख्य नाले का स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चैनलाइजेशन भी किया जा रहा है। बाकी नालों को भी जल्द पक्का किया जाएगा। इनका काम पहले ही ठेकेदार को सौंप दिया है। महापौर ने खतरे की जद में आए मकानों के पास डंगा लगाने, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत करने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article