फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Food Safety Department gets food testing ban, now testing will be done on the spot

Hamirpur (Himachal) News: खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली फूड टेस्टिंग बैन, अब मौके पर होगी टेस्टिंग

Thu, 29 Feb 2024 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department gets food testing ban, now testing will be done on the spot
सीएमओ फूड टेस्टिंग बैन को हरी झंडी दिखाते हुए। स्रोत  : विभाग
हमीरपुर। जिले में अब दूध, सॉस, चटनी, तेल व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच मौके पर की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग को बुधवार को फूड टेस्टिंग बैन मिल गई। जिला खाद्य सहायक आयुक्त अनिल शर्मा, सीएमओ हमीपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने इस फूड टेस्टिंग बैन को हरी झंडी दिखाई। यह फूड टेस्टिंग बैन 50 लाख रुपये की लागत की है। सबसे बड़ी बात यह है इसी बैन में हर तरह के टेस्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन


अब हर सैंपल को कंडाघाट भेजने की आवश्यकता नहीं है। इस बैन में सॉस, दूध, तेल और अन्य खाद्य सैंपलोंं की जांच मौके पर ही हो जाएगी। दुकानदार मिलावटी खाद्य वस्तुएं नहीं बेच सकते हैं। कंडाघाट लैब से रिपोर्ट आने के लिए कई दिनों का समय लगता था। ऐसे में अब इस बैन की सुविधा मिलने से टेस्ट की रिपोर्ट भी तुरंत मिलेगी। जहां पर जिले में जाकर टीम सैंपल लेगी, वहीं मौके पर रिपोर्ट भी आएगी।
विज्ञापन

कोट
खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि फूड टेस्टिंग बैन मिल गई है। इसे अब कहीं भी ले जा सकते हैं और सैंपलों की रिपोर्ट भी मौके पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed