फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Flowers of Sihanjan grow in the forests of Sujanpur, selling hands

हाथों हाथ बिक रहे सुजानपुर के जंगलों में उगे सिहंजन के फूल

Thu, 25 Feb 2021 12:25 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Flowers of Sihanjan grow in the forests of Sujanpur, selling hands
सुजानपुर में सड़क किनारे सिहंजन के फूल बेचता एक व्यक्ति। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रकृति से कई सब्जियां और फल-फूल मिलते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। इन्हीं में एक सिहंजन के फूल हैं, जो बाजार में हाथों हाथ बिक रहे हैं। जायकेदार और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी इन फूलों की चटनी का स्वाद लेने के लिए हमीरपुर के उपमंडल सुजानपुर के बाजार का रुख करना पड़ेगा। यहां सिहंजन का फूल 200 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहा है। यह केवल दिसंबर से फरवरी माह तक उगता है।
विज्ञापन

इस आयुर्वेदिक महत्व वाले फूल को पहाड़ी भाषा में शुनणा ही कहते हैं। बुजुर्गों से युवाओं तक शुनणा का महत्व छिपा नहीं है। यह पेड़ों पर ऊंचाई पर लगते हैं। जिन्हें तोड़ना जोखिम भरा होता है। हालांकि नई पीढ़ी इसके महत्व को लेकर अनजान हैं, लेकिन पुराने बुजुर्ग इसकी चटनी घर में बनाकर परिवार संग जायका लेते हैं। शुनणा के फूल की चटनी में महज नमक ही डाला जाता है। महत्वपूर्ण पहलू है कि नमक खाने के समय ही डाला जाता है, इससे पूर्व नमक डालने से स्वाद कड़वा हो जाता है। जहां यह जायकेदार होती है वहीं यह पेट की बीमारियों के भी निरोगी औषधि के तौर पर माना जाता है। फूल पक जाने के बाद इसकी सब्जी या अचार भी बनाया जाता है। बुजुर्ग कुशल पुवारी ने बताया कि शुनणा पेट की बीमारियों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इन दिनों ही पाया जाता है। इसकी चटनी के साथ अचार व सब्जी भी बनती है। सब्जी विक्रेता श्रवण कुमार, श्यामलाल ने बताया कि शुनणा की मांग बहुत है। यह सुजानपुर इलाके में पाया जाता है।
विज्ञापन

बाक्स:
पेट की बीमारियों को दूर करता है सिहंजन : डॉ. पराशर
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल पराशर ने कहा कि सिहंजन के फूल सुजानपुर क्षेत्र में काफी मात्रा में पाए जाते हैं। सिहंजन के फूलों और फलियों में प्रचूर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन सी होता है। फूलों की चटनी पेट की कई बीमारियों को दूर करती है। इसमें सभी आवश्यक एमिनो एसिड पाए जाते हैं। सिहंजन के फूल उदर और कफ रोगों काफी लाभदायी होते हैं। रोगप्रतिरोधक तंत्र के लिए बहुत लाभदायक हैं।

सिहंजन के फूल।

सिहंजन के फूल।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed