{"_id":"669a5d08ec35ede0ed02e6b7","slug":"flower-department-of-neri-college-started-van-mahotsav-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131769-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नेरी महाविद्यालय के पुष्प विभाग ने वन महोत्सव का किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नेरी महाविद्यालय के पुष्प विभाग ने वन महोत्सव का किया आगाज
विज्ञापन
विभाग ने 70 प्रकार के पौधों का किया रोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में शुक्रवार को पुष्प एवं स्थल सौंदर्य विभाग ने वन महोत्सव का आगाज किया। शुभारंभ पर कॉलेज के अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. धर्मपाल शर्मा ने नीली गुलमोहर पौधे का रोपण किया। उन्होंने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए स्टाफ और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान विभाग ने 70 प्रकार के पौधों का रोपण किया। लाल गुलमोहर के 10 पौधे, वैरी गेटेड चांदनी के 30, वोगनविलिया के 10, हिवीसकस लाल के 10 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. जागृति गुप्ता, डॉ. चमन नेगी, डॉ. प्रीति एवं डॉ. नरेश ठाकुर व वरिष्ठ आर्टिस्ट महेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे। डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय ने जुलाई एवं अगस्त माह में पौधरोपण का विशेष अभियान चलाया है। इसी के तहत हर विभाग अपने स्तर पर अपने अपने क्षेत्र में पौधरोपण करके पर्यावरण को संरक्षण देने और हरित क्रांति लाने में सहायक बनेगा।