फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five thousand devotees paid obeisance to Paunahari at Diotsidh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में पांच हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Mon, 05 Oct 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Five thousand devotees paid obeisance to Paunahari at Diotsidh.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

दिनभर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दियोटसिद्ध पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा बालक नाथ के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में जगह-जगह सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती रही। कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित बनाए रखने के साथ दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा।

मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed