फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five star hotel to be built in Nadaun with Rs 26 crores, work on map started

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 26 करोड़ से बनेगा पांच सितारा होटल, नक्शे पर काम शुरू

Tue, 12 Sep 2023 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में उप डाकघर के निकट बनने वाले पर्यटन विभाग के पांच सितारा होटल के लिए नक्शा बनाने का कार्य आरंभ हो चुका है। विभाग ने इसके लिए 45 लाख रुपये का टेंडर आवंटित किया है। इस कार्य के लिए करीब 26 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। होटल निर्माण के लिए यहां पर करीब 18 कनाल भूमि उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन


विभाग की मानें तो शीघ्र ही यहां निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। नक्शे को स्वीकृति मिलते ही आगामी कार्रवाई भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार पर्यटन विकास विभाग द्वारा यहां पांच सितारा होटल का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें स्विमिंग पूल से लेकर अन्य तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार का प्रयास है कि नादौन शहर को पर्यटन के मानचित्र पर लाया जाए। पांच सितारा होटल के बनने से अमतर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नादौन की ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग के लिए आने वाले पर्यटकों समेत प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी और बाबा बालकनाथ मंदिर में आने वाले धार्मिक पर्यटकों को भी यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होटल में उपलब्ध हो पाएंगी। इस संबंध में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बताया कि पर्यटन विकास विभाग द्वारा होटल संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed