फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   five more positive in hamirpur

हमीरपुर में कोरोना के पांच नए मामले, सात ने जीती जंग

Thu, 27 Aug 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सात कोरोना मरीजों ने जंग जीती है। पांच नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 491 हो गई है। हालांकि, कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या भी 412 है। वर्तमान में जिला में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 75 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। कोरोना संक्रमितों में हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर का रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति है, जो 16 अगस्त को गोरखपुर से हमीरपुर लौटा है। इसके अलावा दो मरीज बड़सर के, एक गलोड, जबकि एक नडियाणा का रहने वाला है। इससे पूर्व बुधवार को हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ से भी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। जबकि सात कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed