{"_id":"65b805877f16220cc3011066","slug":"fisheries-departments-first-hatchery-will-be-built-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-119981-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में बनेगी मत्स्य विभाग की पहली हैचरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में बनेगी मत्स्य विभाग की पहली हैचरी
विज्ञापन
हमीरपुर। मत्स्य विभाग जिले में पहली सरकारी हैचरी का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से नादौन विधानसभा क्षेत्र के डोडण में पंचायत की भूमि का चयन कर लिया गया है। सरकारी हैचरी का निर्माण दो हेक्येर भूमि पर किया जाना है। हालांकि विभाग की ओर से जिला उपायुक्त को भूमि हस्तांतरित करने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इससे पहले जिले में प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह कोई भी सरकारी हैचरी नहीं थी। इससे प्रदेश के युवा वर्ग को मत्स्य पालन की ओर बढ़ावा नहीं मिल पा रहा था। हैचरी में जिले के मछुआरों को बेहतर किस्म के बीज प्रदान किए जाने की सुविधा रहेगी। जिले में धौलासिद्ध प्रोजेक्ट का डैम बनने से बीज की मांग काफी ज्यादा रहने वाली है। विभाग डोडण में तैयार किए जाने वाले बीज को जहां जिले के मछुआरों को सस्ती दरों पर देगा, वहीं धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के डैम में भी मछलियों के बीज को और अधिक मात्रा में डालने की सुविधा भी इस हैचरी के बन जाने से विभाग को रहेगी। इससे पहले नादौन में ही एक निजी हैचरी का निर्माण किया जा रहा है लेकिन यह हैचरी सरकारी नहीं है। विभाग की हैचरी बन जाने से स्थानीय युवाओं को मत्स्य पालन से जोड़कर स्वरोजगार के साधन पैदा होंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
प्रदेश मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि जिले के डोडण में जिला मत्स्य विभाग की पहली हैचरी के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है। इसे विभाग के नाम हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव उपायुक्त हेमराज बैरवा को भेजा गया है। जैसे ही भूमि विभाग के नाम होती है, वहां हैचरी के लिए बजट का प्रावधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि जिले के डोडण में जिला मत्स्य विभाग की पहली हैचरी के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है। इसे विभाग के नाम हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव उपायुक्त हेमराज बैरवा को भेजा गया है। जैसे ही भूमि विभाग के नाम होती है, वहां हैचरी के लिए बजट का प्रावधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन