फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First the bike was dropped by the collision of the car, then the driver was beaten up

पहले कार की टक्कर से बाइक गिराई, फिर पीट दिया चालक

Sat, 01 Jan 2022 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ढाबे पर चाय पी रहे बाइक सवारों की बाइक को एक कार चालक ने टक्कर मारकर सड़क से नीचे गिरा दिया। वहीं, इस बात का विरोध करने पर दो कारों में सवार आधा दर्जन लोगों ने इस बाइक चालक से मारपीट और गाली गलौज कर डाला।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता निवासी गांव खज्जियां डाकघर बहिना तहसील बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 31 दिसंबर को वह एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर दांदड़ू से अपने निजी कार्य से वापस आ रहे थे तो समय करीब सवा नौ बजे रात गलू स्थित ढाबे पर चाय पीने रुके। ढाबे के पास खड़े उसके मोटरसाइकिल को एक गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को मोड़ते हुए नीचे गिरा दिया। शिकायतकर्ता ने गाड़ी चालक को आवाज दी और विरोध करने पर दो कारों में सवार छह-सात व्यक्तियों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। मारपीट से उसे चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed