फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First installment of Rs 1.06 crore released to Nagar Panchayat Bhoranj: MLA

नगर पंचायत भोरंज को 1.06 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी : विधायक

Sat, 07 Feb 2026 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने के बाद प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के लिए बजट का प्रावधान कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस नई नगर पंचायत के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से 1.06 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि दूसरी किस्त भी शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। यह धनराशि नगर पंचायत क्षेत्र भोरंज में विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इनमें पक्के रास्तों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट्स, शौचालय, कूड़ा निस्तारण संयंत्र और अन्य कार्य शामिल हैं। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय एवं टाउन हॉल के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए बस्सी चौक और तरक्वाड़ी बाजार में जगहों का चयन कर लिया गया है। इनके निर्माण कार्य के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। विधायक ने प्रशासन को इन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और स्थानीय जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि भोरंज के शहरीकरण और सौंदर्यीकरण को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भोरंज में वरिष्ठ नागरिक केंद्र, रिक्रिएशन सेंटर और इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोरंज मुख्यालय में एक खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसका जल्द ही लोकार्पण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed