फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First, awareness will be created, if there is no improvement, a fine of up to 10,000 will be imposed.

Hamirpur (Himachal) News: पहले किया जाएगा जागरूक, सुधार न हुआ तो 10 हजार तक का लगेगा जुर्माना

Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार और वार्डों में भवन मालिकों को डाउन पाइप डालने जागरूक किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम हमीरपुर की ओर से बकायदा हर वार्ड में विशेष जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन शिविरों का शेडूयल शीघ्र ही जारी किया जाएगा। जागरूकता के अभाव में लोगों ने अपने भवनों में बारिश के पानी की निकासी के लिए डाउन पाइपें न डालकर सीधे सड़क पर पानी छोड़ दिया है। यदि जागरूकता के बाद भी गृह मालिक ने नियमों की अवहेलना की तो नगर निगम की ओर से सीधे तौर पर नोटिस देकर जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बीते तीन दिन में विशेष अभियान के तहत शहर के भवनों में डाउन पाइप न डालने का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है। अगर इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो फिर नगर निगम के पास कार्रवाई करने के अलावा अन्य कोई दूसरा रास्ता शेष नहीं बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर हमीरपुर के तहत नियमों के अनुसार भवन मालिकों को बारिश के पानी की निकासी के लिए छतों से डाउन पाइप डालना अनिवार्य है, लेकिन लोग इसके प्रति अधिक गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, नियमों के अनुसार अगर कोई निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए जाते हैं तथा नोटिस के बाद भी आदेशों की पालना नहीं करते हैं, तो उसके लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना किया जा सकता है।
हालांकि, नगर निगम की आंखों के सामने सब कुछ होते हुए भी नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करने से टल रहे हैं। नगर निगम हमीरपुर के तहत 50 प्रतिशत भवन मालिक अपनी छतों से पानी सीधा सड़कों पर फेंक रहे हैं।


- कोट

भवन मालिकों को छतों से पानी की निकासी के लिए डाउन पाइप डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी लोग नियमों की अनदेखी करते हैं, तो नगर निगम कार्रवाई करेगा।
-राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed