फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire safety week begins across the district

Hamirpur (Himachal) News: जिलाभर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आगाज

Mon, 15 Apr 2024 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire safety week begins across the district
अग्नि सुरक्षा उपकरणों के साथ दमकल विभाग के कर्मचारी और पदाधिकारी। संवाद
हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को दमकल विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। दमकल विभाग की अग्निशमन चौकी सुजानपुर, बिझड़ी और भोरंज में भी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 20 अप्रैल तक चलेगा। इस सप्ताह में अग्निशमन विभाग की ओर से जिला भर में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में लोगों को आग लगने के कारणों और इससे बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला के शिक्षण संस्थानों, मॉल और औद्योगिक इकाइयों में मुख्य रूप से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर भी पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत अग्निशमन विभाग हमीरपुर के कार्यालय से की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में आग की घटनाओं में जान गंवाने वाले कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शहर के मुख्य बाजार में लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। जिला फायर अधिकारी राजिंद्र चौधरी ने कहा कि 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिला में लोगों को विभिन्न तरीकों से आग लगने के कारणों और आग से बचाव करने के तरीकोंं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को आग की दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को रोकने एवं अग्नि से बचाव के उपायों के संबंध में शिक्षित करना है। इसके साथ लोगों को आपातकालीन स्थिति के दौरान सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग और आग की स्थिति में बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर आग की एक घटना में 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इन कर्मियों की स्मृति में हर साल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष का थीम अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें.. है। इस दौरान विजय कुमार सकलानी, जिला फायर अधिकारी राजिंद्र चौधरी और अग्निशमन विभाग के तकरीबन 40 कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed