फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire near Bijhari and ABC chowk causes damage to forests

बिझड़ी के मंडी, एबीसी चौक के साथ जंगल राख

Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी Updated Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fire near Bijhari and ABC chowk causes damage to forests
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

गर्मियां शुरू होते ही जिला के जंगल दहकना शुरू हो गए हैं। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। रविवार को बिझड़ी के मंडी चौक और एबीसी चौक के साथ लगते जंगल में आग लग गई। हजारों की वन संपदा जलकर राख हो गई। वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। दो जगह लगी आग पर काबू पाना ग्रामीणों के लिए भी मुश्किल बन गया था। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वनों की रक्षा के लिए वन विभाग के पुख्ता प्रबंधों की पोल खोल कर रख दी। विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि मंडी चौक का जंगल काफी घना है। वहां पर कई जीव जंतु, पक्षी, जानवर रहते हैं। आगजनी में इनके जलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि वन विभाग को वनों की रक्षा के लिए कर्मचारी तैनात करने चाहिए। इससे वन संपदा को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार होने के कारण आगजनी का पता नहीं चल पाया। मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
- विनोद कुमार, आरओ, वन विभाग, बिझड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed