{"_id":"6071ab788ebc3e8cbc561329","slug":"fire-in-hot-wires-sparked-by-short-circuit-hamirpur-hp-news-sml367013044","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा में बिजली तारों में शार्ट सर्किट से भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा में बिजली तारों में शार्ट सर्किट से भड़की आग
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के बड़ा कस्बा में शार्ट सर्किट से बिजली के तार जल गए। तारों में लगी आग को एक स्थानीय व्यक्ति ने देखा और बिजली बोर्ड को इसकी सूचना दी। समय पर शार्ट सर्किट देखने और बोर्ड को सूचना देने के कारण हादसा टल गया है। बोर्ड के कर्मचारियों ने तार की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी है।
शनिवार तड़के करीब पांच बजे बड़ा बाजार में एटीएम के पास बिजली के तारों में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। इससे तारों में आग लग गई। स्थानीय निवासी अनुज शर्मा ने शॉर्ट सर्किट से लगी उस आग को देख लिया और इस बारे में बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता को सूचित किया। वहीं, बड़ा के ग्रामीणों में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति रोष भी है। कर्मचारियों का कहना है कि क्षेत्र में रात को कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं होता है। इससे रात को बिजली गुल होने पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। बिजली बोर्ड अनुभाग बड़ा के कनिष्ठ अभियंता सन्नी धीमान ने कहा कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ था। कर्मचारी को भेज कर उक्त समस्या का तुरंत हल कर दिया है।