फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fire

जिला में दिवाली के पटाखों ने राख की लाखों की संपत्ति

Sun, 15 Nov 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/भोरंज/नादौन। दिवाली के पटाखों और आतिशबाजी से जिले में आग लगने की सात घटनाओं में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पांच अग्निकांड शनिवार रात को और दो रविवार दिन में हुए हैं। हालांकि इन अग्निकांडों में जान का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन मकान, गौशाला, घास व तूड़ी आग की भेंट चढ़ गए। पटाखों की चिंगारियां सुलगकर आग बनी और फिर ये अग्निकांड हो गए।
विज्ञापन

भोरंज के परोल गांव, नादौन के बेला गांव, बड़सर की ग्राम पंचायत सठवीं के बग्गी गांव, टौणीदेवी के ककड़ीयार गांव व एनआईटी हमीरपुर के साथ लगते जंगल में अग्निकांड हुए। भोरंज में उर्मिला देवी पत्नी कश्मीर सिंह गांव व डाकघर परोल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की गौशाला व रसोई घर मे आग लग गई। आग लगने से रसोई घर व गौशाला जल गई, जिसमें परिवार को पांच लाख का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया तथा साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचाया। वहीं उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सठवीं के बग्गी गांव में दिवाली की रात विजय कुमार के मकान में देर शाम अचानक आग लग गई। मकान से धुआं निकलता देख लोगों नें फायर ब्रिगेड को सूचित करने के साथ ही स्वयं आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। जब तक बिझड़ी फायर चौकी से अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचती तब तक मकान में रखे 300 मक्की के गट्ठे, छह ग्लेज व 4 दरवाजे पूरी तरह से जल गए। आगजनी में परिवार को 80 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नादौन उपमंडल के बेला क्षेत्र में आगजनी की घटना हुई। पूर्ण चंद निवासी बेला के मकान के ऊपर रखे घास व लकड़ी में अचानक आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते लकड़ी व घास आग की चपेट में आकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। परिवार को 70 हजार का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही मान सिंह निवासी गांव दखयोड़ा के निर्माणाधीन मकान में भी शनिवार रात को आग लग गई। आगजनी में मकान के अंदर रखा सामान जल गया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के साथ लगते जंगल में भी शनिवार रात को अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आगजनी में तीन हजार रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं रविवार दिन में दो अग्निकांड हुए। विजय कुमार निवासी गांव हितेड़ा की गौशाला में अचानक आग लग गई। गौशाला में रखा घास व अन्य सामग्री आग की भेंट चढ़ गई। नुकसान का आकलन 80 हजार रुपए किया गया है। इसके साथ ही रीना देवी गांव व डाकघर मझियार की गौशाला में रखी तूड़ी को भी अचानक आग लग गई। इस कारण परिवार को 45 हजार रुपए का नुकसान उठाना पडा है। लीडिंग फायरमेन हमीरपुर देंवेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि जिला में दो दिनों में सात अग्निकांड हुए। इनमें लाखों रुपए का नुकसान परिवारों को उठाना पड़ा है। शनिवार रात को दमकल वाहन आग बुझाने के लिए दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed