{"_id":"64e660532d146d4b810cc0a7","slug":"fire-broke-out-in-three-houses-of-darkoti-due-to-short-circuit-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-6477-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शॉर्ट सर्किट से दरकोटी के तीन मकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शॉर्ट सर्किट से दरकोटी के तीन मकानों में लगी आग
विज्ञापन
टौणीदेवी(हमीरपुर)। विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत टपरे के दरकोटी (गाहरा )गांव में बुधवार दोपहर स्लेटपोश रिहायशी मकानों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने की वजह से अमित कुमार, संजीव कुमार और रक्षा देवी के तीन स्लेटपोश मकान इसकी चपेट में आ गए। अग्निकांड के कारण करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार बमसन डॉ. आशीष शर्मा, पुलिस चौकी टौणीदेवी के हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह और अन्य पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड के जवान दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य आरक्षी सुरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे दरकोटी (गाहरा) गांव के अमित कुमार, पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास, रक्षा देवी और संजीव कुमार के स्लेटपोश मकानों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे मकान के भीतर रखा अनाज, लकड़ी, बर्तन और अन्य सामान इसकी चपेट में आकर राख हो गया। इससे इन परिवारों को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि लोगों की मुस्तैदी के चलते रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ग्राम पंचायत टपरे के पूर्व उपप्रधान अजय चौहान और वार्ड सदस्य सुमन कुमारी, रमेश चंद, बलवंत सिंह, कुलवंत चौहान, जसवंत सिंह, प्रवीण चौहान आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि प्रदान करने का आग्रह किया है।