फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire broke out in an electric pole, electricity went out for three hours in Sujanpur market

बिजली के खंभे में भड़की आग, सुजानपुर बाजार में तीन घंटे गुल रही बिजली

Fri, 17 Dec 2021 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in an electric pole, electricity went out for three hours in Sujanpur market
सुजानपुर में बिजली के खंभे के तारों में लगी आग। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। मुख्य बाजार सुजानपुर में बिजली के एक खंभे में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट के कारण लगी इस आग को देखकर व्यापारियों ने बिजली बोर्ड को इसकी सूचना दी। बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाकर बड़े हादसे को टाला।
विज्ञापन

आग की इस घटना से दुकानदारों में भी अफरातफरी मच गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदारों ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड को दी। इसके बाद बाजार की सप्लाई बंद करवाई गई। कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार में करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। यहां पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। गनीमत यह रही कि सुबह लगी इस आग में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस बारे में एसडीओ गोपाल भाटिया ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज कर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed