फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire breaks out in cattle shed in Kashmir village, burning grass and wood to ashes

Hamirpur (Himachal) News: कश्मीर गांव में पशुशाला में लगी आग, घास और लकड़ी जलकर राख

Wed, 07 Jan 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cattle shed in Kashmir village, burning grass and wood to ashes
कश्मीर गांव में पशुशाला में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक
गलोड़(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गांव कश्मीर में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। यह घटना शाम को शाम 5:30 बजे के करीब हुई। यह पशुशाला मोहिंद्र सिंह की थी। पशुशाला से आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

बाद में लोग पशुशाला की ओर दौड़े और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। गनीमत रही कि इस पशुशाला में कोई भी पशु नहीं था। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पिछड़ा इलाका होने क कारण यहां पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पंचायत प्रधान सुरजीत कुमार और समाजसेवी ध्रुव सिंह राणा ने कहा कि मोहिंद्र एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। इस पशुशाला के अंदर सूखी घास और इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना में पशुशाला का एक मुख्य कमरा भी पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में परिवार को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार ने कहा कि संबंधित पटवारी को मौके पर भेजा गया था। पटवारी ने लगभग दो लाख रुपये के करीब नुकसान का आकलन किया। पीड़ित को नियमानुसार सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed