फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR lodged against contractor in spiller fire case

Hamirpur (Himachal) News: स्पीलर अग्निकांड मामले में ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 25 May 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर हमीरपुर सड़क किनारे जले 63 लकड़ी के स्लीपर के मामले में वन विभाग ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दो बार नोटिस जारी होने के बाद भी ठेकेदार ने फायर सीजन से पहले स्लीपर नहीं उठाए थे।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने कार्रवाई को लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बीते वीरवार को वन बीट कुठेड़ा के अंतर्गत वन बीट कुठेड़ा संदोल-एक जंगल में रखे गए 63 लकड़ी के स्लीपर आग में जलकर राख हो गए। इस घटना से वन निगम कॉर्पोरेशन को करीब चार क्यूबिक मीटर लकड़ी का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जले स्लीपरों की कीमत लाखों रुपये है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में फरवरी माह में लकड़ी कटान कार्य शुरू हुआ था, जो 15 अप्रैल को पूरा हो गया था। कटान के बाद तैयार किए गए स्लीपर लंबे समय तक मौके पर ही पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने संबंधित ठेकेदार को फायर सीजन शुरू होने से पहले लकड़ी उठाने के लिए दो बार नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद समय पर स्लीपर नहीं हटाए गए। ऐसे में विभाग की ओर से ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

कोट

ठेकेदार की लापरवाही के कारण निगम को नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के लिए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। -सुमन कुमार, फॉरेस्ट गार्ड, वन निगम कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article