{"_id":"602423238ebc3ee9061a1ad6","slug":"farmer-support-hamirpur-congress-aggitation-hamirpur-hp-news-sml3605427156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में बड़सर में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में बड़सर में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज के कार्यकर्ता कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में बड़सर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कानूनों को वापस न लेने पर कड़ा विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल बनाए हैं। किसान उनका जमकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें वापस नहीं ले रही है। किसानों पर हो रहे अत्याचारों का केंद्र सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसान परेशान होकर सड़कों पर उतरे हैं।
लंबे समय से किसान मांग कर रहे हैं कि इन बिलों को वापस लिया जाए लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की मांगों को नहीं मान रहे हैं। लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। जब किसानों ने कृषि कानून बनाने के लिए मांग ही नहीं की तो यह कानून बनाने का क्या औचित्य है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष केवल धीमान, ब्लॉक कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष कृष्ण चंद, मनजीत सिंह ठाकुर, रविंद्र कुमार, परविंदर कुमार सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।