फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Family planning certificate not required for Anganwadi recruitment

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी भर्ती के लिए परिवार नियोजन प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं

Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए 27 जून को जारी सार्वजनिक सूचना जारी की गई। इसके तहत आवेदकों को परिवार नियोजन प्रमाणपत्र लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

इसके बारे में कुछ लोगों में व्याप्त शंकाओं के संबंध में एसडीएम एवं आंगनबाड़ी चयन समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस सार्वजनिक सूचना की क्रम संख्या 11 में परिवार नियोजन प्रमाणपत्र लेने का कोई भी उल्लेख नहीं किया गया है। इसी सार्वजनिक सूचना की क्रम संख्या 7 के बारे में भी एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि नर्सरी अध्यापन कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र संबंधित स्कूल के मुखिया द्वारा जारी होना चाहिए।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना भोरंज के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 22 जुलाई शाम 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय भोरंज में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र भरेड़ी और भरठवाण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र ककरोट-2, अमरोह-1, लुद्दर महादेव, अप्पर मनोह, दशमल, पट्टा-1 और ग्राम पंचायत खरवाड़ के आंगनबाड़ी केंद्र टिक्कर में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को 24 जुलाई को सुबह 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में मूल प्रमाणपत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा। इस संबंध में अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य तथा खंड विकास समिति के सदस्य के पास भी उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय भोरंज में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed