फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fake signatures of the representatives turned out on the complaint given in public forum

जनमंच में दी शिकायत पर निकले प्रतिनिधियों के फर्जी हस्ताक्षर

Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fake signatures of the representatives turned out on the complaint given in public forum
गलोड़ अस्पताल में फर्जी हस्ताक्षरों को लेकर चली जांच में मौजूद क्षेत्र के प्रतिनिधि। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में कार्यरत चिकित्सकों के तबादले की शिकायत पत्र के हस्ताक्षर फर्जी निकले हैं। डॉ. सुनील वर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने वीरवार को इस मामले की छानबीन की। टीम ने शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए हैं। जांच टीम के समक्ष क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने शिकायत पत्र में उनके हस्ताक्षर होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लहड़ा की प्रधान निशा शर्मा, उप प्रधान जीवन कुमार, गोईस के प्रधान राजेंद्र कुमार, उप प्रधान संजीव कुमार, हड़ेटा की प्रधान तृप्ता देवी, उप प्रधान संजय शर्मा, गाहली पंचायत के प्रधान कपिल कुमार, बीडीसी प्रकाश चंद, पूर्व जिला परिषद बिहारी लाल, पूर्व बीडीसी अतुल शर्मा, पूर्व प्रधान कमलजीत, विशाल लखनपाल, पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ, केवल किशोर, रमेश चंद, नरेश, अश्वनी, संजीव, विवेक, राजीव कुमार, तेजेंद्र पाल, यशपाल शर्मा आदि ने जांच टीम को बताया कि जाली हस्ताक्षर कर चिकित्सा अधिकारियों को बदनाम करके उन्हें बदलने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री एवं विभाग के उच्चाधिकारियों से आह्वान किया है कि यदि डाक्टरों को यहां से बदला गया तो क्षेत्र की जनता अस्पताल में धरना प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेगी। उधर, गलोड़ चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी पंचायत प्रतिनिधि ने जनमंच में दी गई शिकायत पत्र पर किए गए हस्ताक्षरों को लेकर फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed