फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fair price shop opened in Kot Rasedwan village

Hamirpur (Himachal) News: कोट रसेड़वां गांव में खुली उचित मूल्य की दुकान

Fri, 20 Sep 2024 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
300 परिवारों को मिलेगा लाभ, पहले राशन लेने के लिए जाना पड़ता था 4 किलोमीटर दूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत पपलाह पंचायत के कोट रसेड़वां गांव में उचित मूल्य की दुकान खुली है। इस दौरान एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कोऑपरेटिव सोसायटी पपलाह के प्रधान किशोरी लाल व फूड एंड सप्लाई के इंस्पेक्टर प्रकाश चन्द धीमान भी इस दौरान मौजूद रहे। पंचायत प्रधान पपलाह अंकुश सैणी ने बताया कि कोट रसेड़वां गांव में उचित मूल्य की दुकान खुलने से गांव कोट रसेडवां, कोट मसंदा, कोट छमन्दड़ा, खरिंगण व पपलाह गांव के लोगों को लाभ होगा। डिपो खुलने से कई दशकों पुरानी मांग पूरी होगी। इससे पूर्व ग्रामीणों को 3 से 4 किलोमीटर दूर राशन लेने जाना पड़ता था। पूरा दिन राशन लेने में ही लग जाता था। इस राशन डिपो के खुलने से लगभग 300 परिवारों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed