फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Expressed protest against the sluggish functioning of the State Education Board

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश शिक्षा बोर्ड की सुस्त कार्यप्रणाली का जताया विरोध

Tue, 16 Jul 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ हमीरपुर की जिला कार्यकारिणी ने प्रेस बयान में प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की सुस्त कार्यप्रणाली का विरोध जताया है। संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मार्च में हुई परीक्षा के परीक्षा परिणाम को निकले लगभग तीन माह से भी अधिक समय हो गया है। अभी तक स्थल मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को कोई भी मेहनताना उनके बैंक अकाउंट में नहीं आया है। जबकि, शिक्षा बोर्ड छात्रों से परीक्षा से संबंधित पैसे छह माह पूर्व ही वसूल कर लेता है। बिना दैनिक भत्ते के काम करने वाले अध्यापकों को अभी तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का मेहनताना भी समय पर नहीं मिल पाया है। संगठन कड़े शब्दों में बोर्ड की अध्यापकों के प्रति सुस्त कार्यप्रणाली का विरोध करता है तथा निकट भविष्य में बोर्ड के सभी कार्यों को करने का बहिष्कार करता है। उन्होंने प्रदेश शिक्षा विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed