फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Experts will be deployed on vacant posts in Sujanpur Hospital: Ranjit

सुजानपुर अस्पताल में खाली पदों पर होगी विशेषज्ञों की तैनाती : रणजीत

Sun, 11 Aug 2024 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Aug 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Experts will be deployed on vacant posts in Sujanpur Hospital: Ranjit
सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत राणा प्रैस वार्ता करते हुए। स्रोत: कांग्रेस
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा ने कहा कि उपमंडल में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 2.25 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। बजट राशि से सड़कों के निर्माण कार्य 20 दिनों के भीतर शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुजानपुर में प्रेस वार्ता करते हुए विधायक रणजीत राणा ने कहा कि सुजानपुर नागरिक अस्पताल में सुविधाएं न के बराबर होने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मगर अब अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों के भरने कवायद शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट और एक्स-रे विशेषज्ञों की नियुक्ति भी शीघ्र की जाएगी। इससे मरीजों को उपचार करवाने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की पानी की समस्याओं का निपटारा करने के लिए नई पेयजल परियोजनाओं का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चौगान की सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए एक गेट का निर्माण करवाया जाएगा। इसमें महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक धरोहर को भी दर्शाया जाएगा। चौगान की सुंदरता को बनाए रखने के लिए दो आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed