फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Exhibition run of parents of players on Mother's Day in athletics competition

Hamirpur (Himachal) News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मातृ दिवस पर खिलाड़ियों के माता-पिता की भी हुई प्रदर्शनी दौड़

Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को अंडर- 8,10 और 12 आयु वर्गों में लड़के और लड़कियों के समूह में दौड़ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए अपने जीवन के स्तर को उच्च क्षेत्र पर ले जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को हमीरपुर में उपलब्ध बेहतर खेल ढांचे का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ना केवल प्रशिक्षण देते हैं बल्कि यहां प्रशिक्षण लेने भी आते हैं इसलिए नए खिलाड़ियों को उनके अनुभव का लाभ लेते हुए अपने खेल का स्तर ऊपर उठाना होगा। इस मौके पर हमीरपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने विश्व मातृ दिवस के अवसर पर नई पहल करते हुए बच्चों के माता-पिता की भी प्रदर्शनी दौड़ का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने हमीरपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा देशभर की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता करवाने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच ठाकुर भूपेंद्र सिंह परशुराम, पुष्पा ठाकुर और जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष पंकज भारतीय महासचिव संदीप डढ़वाल, संगठन सचिव विजय राणा, संयुक्त सचिव अनिल शर्मा, नेहा ठाकुर, रिशु ठाकुर, कल्पना, रजनीश शर्मा, अरुणा शर्मा, निर्मला कोच राजेंद्र धीमान, मंजू वर्मा और सूरज ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंडर 10, 30 मीटर में एककाश प्रथम आरव द्वितीय और सुभाष तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 10 लड़कियों में आराध्या वर्मा पहले, आंचल दूसरे और सुहानी धीमान तीसरे स्थान पर रही। अंडर 12 में 40 मीटर लड़कियों में रूद्रप्रिया पहले, खुशी दूसरे और तन्वी ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। अंडर 12 में 40 मीटर लड़कों में अरनव सिंह जांगरा पहले, नक्श चौहान दूसरे और नवांक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 12 स्टैंडिंग जंप में लड़कियों में शबनम पहले, रीजल ठाकुर दूसरे और यशमीन खान तीसरे स्थान पर रही। अंडर 12 में 50 मीटर दौड़ में लड़कों के वर्ग में अरनव सिंह पहले, यश चौहान दूसरे और नवांग तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर 12 वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रूद्रप्रिया पहले, खुशी दूसरे और तन्वी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed