फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Example: 4 people donated 7 kanals of land to build a road.

Hamirpur (Himachal) News: मिसाल ः सड़क बनाने के लिए 4 लोगों ने दान की 7 कनाल भूमि

Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। आज के जमाने में जब लोग एक इंच जमीन के लिए मरने-मारने के लिए तैयार हो जाते हैं, वहीं ऐसे लोग भी हैं जो परोपकार की खातिर अपनी लाखों की जमीन सरकार के नाम कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला सुजानपुर तहसील के ग्राम नलाही में सामने आया है। इसमें गांव की निवासी शीला देवी, कमला देवी, आशा देवी और रोशन लाल ने अपनी लाखों की लगभग 7 कनाल भूमि सड़क निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के नाम कर दी।
विज्ञापन


इस इलाके में सड़क बनाने के लिए सरकार के पास भूमि उपलब्ध नहीं हो रही थी। इसके बाद कुछ लोगों के साथ प्रशासनिक स्तर पर जमीन देने को लेकर प्रयास किए गए और आखिर में 4 लोग अपनी 7 कनाल जमीन देने के लिए तैयार हो गए। अब यहां सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोगों को अगले कुछ समय में सड़क बन जाने से आवाजाही की बेहतर सुविधा मिल पाएगी। वहीं, इस समाज कल्याण के कार्य के लिए नायब तहसीलदार सुजानपुर संजीव प्रभाकर ने भूमि दान देने वालों का आभार जताया है। प्रभाकर ने कहा कि आज के जमाने में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो दूसरों की सुविधा के लिए मदद करने के लिए आगे आते हैं। जमीन मिल जाने से अब इस इलाके में सड़क बनाने का सपना पूरा हो पाएगा। ऐसे लोग दूसरों के लिए मिसाल बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed