फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ex-servicemen corporation did not get regular chairman

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिक निगम को नहीं मिला नियमित अध्यक्ष

Fri, 11 Jul 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Jul 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम को कांग्रेस सरकार के ढाई साल बीतने के बाद भी नियमित अध्यक्ष नहीं मिल सका है। एक बार फिर डीसी हमीरपुर को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में डीसी हमीरपुर अब कार्य करेंगे। इससे पहले यह चार्ज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील (सेवानिवृत्त) के पास था।
विज्ञापन

हाल ही प्रदेश सरकार की ओर से कर्नल पीएस अत्री (सेवानिवृत्त) को निगम के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है लेकिन अध्यक्ष पद पर नियमित नियुक्ति नहीं हो सकी है। निगम पूर्व सैनिकों के कल्याण और दोबारा रोजगार से उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने का कार्य करता है। ऐसे में यहां पर स्थायी तैनाती न होने से निगम के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। निगम के चेयरमैन के अतिरिक्त पांच से छह नॉन ऑफिशियल मेंबर भी बनाए जाते हैं जिनकी मौजूदगी में बीओडी जैसी जरूरी बैठकों का आयोजन किया जाता है। लंबे समय से बीओडी की बैठक का भी पूर्व सैनिकों को इंतजार है। वर्तमान में करीब ढाई हजार पूर्व सैनिक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। विभिन्न सीमेंट कंपनियों में पूर्व सैनिकों के ट्रक भी कारपोरेशन के माध्यम से लगाए जाते हैं। निगम की स्थापना 1979 में हुई थी।
विज्ञापन



नियमित नियुक्त न होना कांग्रेस सरकार में आंतरिक असहमति
निगम के पूर्व सीएमडी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा कि विशेष चिंता का विषय यह है कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से निगम में कोई स्थायी अध्यक्ष नहीं है। निदेशक सैनिक कल्याण विभाग, ब्रिगेडियर मदनशील (सेवानिवृत्त) के पास अतिरिक्त प्रभार था, जिसे वे पूरी दक्षता से निभा रहे थे। उन्हें हटाकर पूर्व सैन्य अधिकारी को यह जिम्मा दिए जाने के बजाय प्रशासनिक अधिकारी को कार्यभार सौंपे जाने से पूर्व सैनिक वर्ग नाराज है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति न होना कांग्रेस सरकार में आंतरिक असहमति या फिर निगम की धनराशि के दुरुपयोग की आशंका को दर्शाती है। हिमाचल सरकार से इस निर्णय की दोबारा समीक्षा कर इस पद पर योग्य एवं अनुभवी सैन्य अधिकारी की नियुक्ति करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed