{"_id":"67b22ffcc59db2b47603c59e","slug":"ex-serviceman-prepared-purple-colored-organic-cauliflower-at-home-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148441-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भूतपूर्व सैनिक ने घर पर तैयार की बैंगनी रंग की ऑर्गेनिक फूल गोभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भूतपूर्व सैनिक ने घर पर तैयार की बैंगनी रंग की ऑर्गेनिक फूल गोभी
Mon, 17 Feb 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कप्तान रमेश परमार। संवाद
- फोटो : स्रोत संगठन
रंगस(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत रैल निवासी भारतीय सेवा से सेवानिवृत्त कप्तान रमेश परमार ने घर पर प्राकृतिक तरीके से बैंगनी रंग की फूल गोभी तैयार करने में सफलता प्राप्त की है।
इससे पूर्व भी कप्तान परमार कई प्रकार की सब्जियों को ट्रायल के तौर पर तैयार कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फूलगोभी को तैयार करके सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि नई किस्म की फूलगोभी की पनीरी (पौध) स्वयं घर पर तैयार की है, जिसके लिए उन्होंने बीज ऑनलाइन मंगवाए थे।
बीजों से पनीरी को तैयार करने के बाद ट्रायल के तौर पर खेत में फूल गोभी की पनीरी लगाई थी, जिसमें अब फूल लगा पड़े हैं और जल्दी ही बड़े होने पर इन्हें सब्जी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की फूल गोभी में सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। ऐसे में घर पर बिना किसी कैमिकल के गोभी को तैयार करना एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने खेतों में ऑर्गेनिक खेती करनी शुरू की है। इसके चलते वह घर पर अनेक प्रकार की सब्जियां और मौसमी फल उगा रहे हैं, ताकि मृदा के साथ स्वयं भी स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें। कैमिकल फ्री खेती करने से जहां मृदा भी स्वस्थ रहती है, वहीं खेतों में तैयार किए गए उत्पादों का सेवन करने से व्यक्ति भी जीवन भर स्वस्थ रह सकता है, इसलिए प्राकृतिक और ऑर्गेनिक खेती ही करनी चाहिए। उन्होंने किसानों से भी घर पर ऑर्गेनिक सब्जियां तैयार करने का अनुरोध किया है।

सेवानिवृत्त कप्तान रमेश परमार। संवाद- फोटो : स्रोत संगठन