{"_id":"573c52f84f1c1bd51aac6f85","slug":"ex-mla-lambasts-cps-and-dc-for-deotsidhh-temple-donation-contributing-to-cm-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ावे के पैसे को मुख्यमंत्री राहत कोष में देना अनुचित : बलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ावे के पैसे को मुख्यमंत्री राहत कोष में देना अनुचित : बलदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 18 May 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा है कि दियोटसिद्ध मंदिर के चढ़ावे में से 51 लाख की राशि सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल के निर्देश पर मंदिर आयुक्त के हाथों मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाना पूर्णतया अनुचित है।
विज्ञापन
अच्छा होता यदि सीपीएस और जिलाधीश आम जनता से धन संग्रह कर मुख्यमंत्री राहत कोष में भिजवाते। उन्होंनेे कहा कि मंदिर में चढ़ावे के पैसे का प्रयोग मंदिर में श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया देने और आसपास के क्षेत्र के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने कहा कि मंदिर के लंगर भवन का निर्माण कई दिनों से लटका हुआ है जिसको पूरा करने के लिए सीपीएस और ट्रस्ट के अध्यक्ष कोई ध्यान नहीं दे रहे। क्षेत्र में स्थापित गौशाला के रखरखाव के लिए भी चढ़ावे के पैसे को प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए चढ़ावे का पैसा देना स्थानीय क्षेत्रवासियों तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री राहत कोष में से जिला और दियोटसिद्ध के आसपास के लोगों को कितना पैसा उपलब्ध करवाया है, इस बारे में सरकार श्वेत पत्र जारी करे।