फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   EX CM Dhumal's name erased from inauguration stone at Hamirpur

नप कार्यालय के बाहर लगी उद्घाटन पट्टिका से धूमल का नाम मिटाया

Sat, 03 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
EX CM Dhumal's name erased from inauguration stone at Hamirpur
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल - फोटो : file photo

शरारती तत्वों ने हमीरपुर नगर परिषद कार्यालय के बाहर दीवार पर लगी उद्घाटन पट्टिका से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम मिटा दिया। धूमल ने वर्ष 2002 में मुख्यमंत्री रहते हुए कार्यालय का उद्घाटन किया था। इस भवन के लिए बजट भी तत्कालीन धूमल सरकार ने दिया था।

विज्ञापन


इस उद्घाटन पट्टिका से छेड़छाड़ ने सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। हैरानी की बात है कि लंबे समय से नगर परिषद में भाजपा से संबंधित पार्षदों और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का कब्जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा समर्थित नगर परिषद होने के बावजूद कोई इस तरह की वारदात को अंजाम दे गया और नगर परिषद को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार को सोशल मीडिया पर मामला उछला तो भाजपाइयों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बीजेपी अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने मामले में युवा कांग्रेस पर शक जाहिर किया है। ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले नगर परिषद के टाउन हाल में युवा कांग्रेस का एक सम्मेलन हुआ है।

ऐसा प्रतीत होता है कि युवा कांग्रेस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने उद्घाटन पट्टिका से पूर्व मुख्यमंत्री का नाम मिटाया होगा। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से इस मामले की जांच की मांग की है।


मेर ज्वाइन करने से पहले उद्घाटन पट्टिका से पूर्व मुख्यमंत्री के नाम के साथ छेड़खानी हुई है। यह मामला पुराना है। पुलिस में केस दर्ज करवाया जाएगा। अपने स्तर पर भी मामले की जांच करवाई जाएगी।
- विनोद शर्मा, ईओ, नप हमीरपुर

उद्घाटन पट्टिका से पूर्व मुख्यमंत्री के नाम के साथ छेड़खानी हुई है। आज ही मामले की जानकारी मिली है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
- दीप कुमार बजाज, उपाध्यक्ष, नगर परिषद हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed