{"_id":"6acbebea73215279e906f7f1","slug":"even-the-rain-could-not-stop-the-pilgrims-steps-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1022-211634-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम
Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पूजा व दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बारिश के बावजूद बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
दिनभर करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने गुफा में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में विश्व शांति और जनकल्याण की कामना के लिए महारुद्र यज्ञ भी शुरू हुआ। धार्मिक अनुष्ठान से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
कोट:
पहले नवरात्र पर काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। मंदिर न्यास की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। -राजेश शर्मा, मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध