फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even after two years of construction, the overhead tank could not quench the thirst of the people.

Hamirpur (Himachal) News: निर्माण के दो वर्ष बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पाया ओवरहेड टैंक

Sun, 28 Dec 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Even after two years of construction, the overhead tank could not quench the thirst of the people.
ग्राम पंचायत लोहडर के अंबोह गांव में बनाया गया ओवरहेड टैंक : स्रोत : जागरूक पाठक
पड़ताल :
विज्ञापन


अंबोह में सात लाख रुपये से तैयार किया गया है 30 हजार लीटर की क्षमता वाला ओवरहेड टैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। लोगों को जल संकट से राहत देने के लिए ग्राम पंचायत लोहडर के गांव अंबोह में करीब दो वर्ष पूर्व तैयार किया गया ओवरहेड टैंक लोगों की प्यास नहीं बुझा पाया है। जल शक्ति विभाग दो वर्ष का समय बीतने के बाद इस टैंक में पानी की सप्लाई देने में नाकाम रहा है।
जल शक्ति विभाग भोटा के तहत ग्राम पंचायत लोहडर के गांव अंबोह में जल शक्ति मिशन के तहत अक्तूबर 2023 में लगभग 30 हजार लीटर की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया था। इस टैंक के निर्माण पर करीब सात लाख रुपये का बजट खर्च किया गया था। इस टैंक को बोरवेल से जोड़ा जाना था तथा वहां से अंबोह गांव के लोगों को पानी की सप्लाई दी जानी थी। मगर दो वर्ष बाद भी इस टैंक को बोरवेल के साथ नहीं जोड़ा सका है।
विज्ञापन

लोगों को गर्मी के मौसम में जल संकट से जुझना पड़ता है। ऐसे में लोगों की समस्या को देखते हुए इस टैंक का निर्माण किया गया था। टैंक का निर्माण होने के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों संजय कुमार, पवन कुमार, अमन जसवाल, अमर सिंह, राकेश जसवाल, समीर जसवाल, मिलाप चंद, केहर सिंह, रघुवीर सिंह, विजय कुमार, रमेश चंद का कहना है कि इस बारे में जल शक्ति विभाग में कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि यह रवैया साफ दर्शाता है कि विभाग जनता की मूलभूत जरूरतों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुका है।
लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग की होगी।


कोट :

अंबोह में निर्मित टैंक को पहले बोरवेल से जोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन अब इसके लिए झिरालड़ी से 3100 मीटर की लाइन बिछाई जाएगी। इसका एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च आने की संभावना है। बजट मिलने के बाद इसे टैंक से जोड़ दिया जाएगा। -अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, भोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article