फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even after spending lakhs, a drop is not coming out of the fountain

Hamirpur (Himachal) News: लाखों खर्च कर भी फव्वारे से नहीं निकल रही बूंद

Wed, 28 Aug 2024 03:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड आठ में बनाया है फव्वारा
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व नप ने करवाया है पार्क का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य
फव्वारे में तकनीकी खराबी के चलते नहीं चल रहा फव्वारा, ठीक कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ चिल्ड्रन पार्क में स्थापित फव्वारे से बूंद तक नहीं निकल पा रही है। लाखों रुपये का बजट खर्च होने के बाद भी नगर परिषद फव्वारे का मरम्मत कार्य नहीं कर पाई है। इससे पार्क की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। एक वर्ष पूर्व नगर परिषद सुजानपुर की ओर से लाखों का बजट खर्च पार्क का जीर्णोद्धार कार्य करवाया गया है ताकि पार्क में बच्चों और बुजुर्गों को सैर करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, लेकिन पार्क में पिछले छह माह से फव्वारा शोपीस बना हुआ है। बच्चों की चहल पहल से गूंजने वाले पार्क में सन्नाटा पसरा हुआ है। नगर परिषद की ओर से कार्य को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शहरवासियों अमीषा जैन, राम स्वरूप, अंकेश, रामस्वरुप, जगदीश वालिया आदि ने कहा कि एक वर्ष पूर्व नगर परिषद की ओर से पार्क का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य करवाया गया था। इस कार्य के बाद तत्कालीन सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने पार्क का शिलान्यास भी किया था लेकिन वर्तमान में पार्क में स्थिति इसके विपरीत है। तकनीकी खराबी के चलते पार्क में स्थापित फव्वारे से पानी पूरी तरह बंद है। पार्क में स्थापित फव्वारे में पानी के बहने और लाइटों के सुंदर नजारे के लिए लोग सुबह शाम इसके चलने का इंतजार करते थे लेकिन तकनीकी दिक्कत होने के चलते यह फव्वारा शोपीस बनकर रह गया है। उन्होंने नगर परिषद से फव्वारे को ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि पार्क में लगी लाइटों की खराबी होने के चलते फव्वारा बंद पड़ा है। इन्हें शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों की ओर से इसके साथ छेड़छाड़ के चलते इसमें दिक्कत हुई थी। नजदीक ही लोहे की जाली लगाकर इसको पूरी तरह बंद करवाकर और सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाकर इस फव्वारे को चालू कर दिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed