{"_id":"683cadbe630f6e68cd004495","slug":"even-after-five-months-the-post-of-lab-technician-is-vacant-in-ayurvedic-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-157351-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच माह बाद भी आयुर्वेदिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच माह बाद भी आयुर्वेदिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद खाली
Mon, 02 Jun 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में लैब टेक्नीशियन का पद पांच माह बाद भी नहीं भर पाया है। पद को जल्द से जल्द भरने के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की ओर से आयुष विभाग को पुन: चिट्ठी लिखी गई है।
पद रिक्त होने के कारण मरीजों के विभिन्न रोगों से संंबंधित टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इस कारण उन्हें खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है।
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर से लैब टेक्नीशियन 31 दिसंबर, 2024 को सेवानिृवत्त हो गया। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सुविधा देने के लिए आउटसोर्स पर एक व्यक्ति के ऑर्डर जारी किए, लेकिन उस व्यक्ति ने ज्वाइन नहीं किया, जिस कारण अभी तक कोई भी व्यक्ति यहां पर लैब टेक्नीशियन के पद पर सेवाएं नहीं दे रहा है। उधर, मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से लैब टेक्नीशियन का पद भरने की मांग रखी है।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप ठाकुर ने कहा कि लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। उन्होंने कहा कि पद को भरने के लिए पुन: उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया है। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत्त है।