{"_id":"66686260fe0f26422803da8b","slug":"even-after-11-months-of-the-disaster-riots-could-not-be-organized-in-ward-9-of-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-129439-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के वार्ड नौ में आपदा के 11 माह बाद भी नहीं लग सके डंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के वार्ड नौ में आपदा के 11 माह बाद भी नहीं लग सके डंगे
Wed, 12 Jun 2024 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ में 11 माह के बाद भी आपदा के जख्म नहीं भर पाए हैं। हालात ऐसे हैं कि अब वार्ड के लोगों को आने वाली बरसात में फिर समस्या से जूझने का डर सताने लगा है। अगस्त 2023 में भारी बारिश के कारण पहाड़ी का सारा मलबा और पानी नाले के जरिए वार्ड में पहुंच गया था और कई घरों में घुस गया था।
पार्षद मुनीश गुप्ता, आभा गुप्ता, संजय गुप्ता, राजन, भुवनेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, कमला देवी, संविदा बानो, अकरम खान, असलम खान आदि ने कहा कि पिछले वर्ष भारी बरसात की वजह से मलबे के कारण कुछ वार्ड वासियों को तो घरों से निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी थी। आपदा का जायजा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं लिया था और तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक रास्ते के साथ लगने वाले डंगे भी नहीं लग सके हैं।
उन्होंने कहा कि अब फिर बरसात आने वाली है और लोगों को चिंता सताने लगी है कि फिर पिछली बरसात जैसा नुकसान न हो। समस्या को लेकर एसडीएम सुजानपुर और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र भी लिखा गया था, लेकिन अभी तक कार्य को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर यह जल्द डंगे का कार्य शुरू नहीं होता तो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या उठाई जाएगी। इसके साथ ही आंदोलन किया जाएगा, जिसके लिए नगर परिषद सुजानपुर जिम्मेदारी होगी। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि पूर्व में आचार संहिता की वजह से टेंडर नहीं हो पाए, अब दोबारा आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त हमीरपुर को सौंप दी गई है। अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा।