फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   enginear corona positive

चेन्नई से लौटा इंजीनियर कोरोना संक्रमित निकला

Thu, 16 Jul 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चेन्नई से हवाई मार्ग से हिमाचल पहुंचा उपमंडल बड़सर का एक 30 वर्षीय इलेक्ट्रिकल सर्विस इंजीनियर कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह 14 जुलाई को चेन्नई में कोरोना जांच करवाने के बाद हवाई मार्ग से पहले दिल्ली और उसके बाद गगल कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद टैक्सी में सवार होकर बड़सर के बणी पहुंचा। जहां उसे संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। क्वारंटीन सेंटर में उसके साथ के बेड पर भर्ती व्यक्ति भी प्राथमिक संपर्क में आया है। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को इलेक्ट्रिकल सर्विस इंजीनियर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही टैक्सी चालक को क्वारंटीन में रहने के लिए जिला प्रशासन कांगड़ा को रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही चेन्नई से दिल्ली और दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर उतरने वाले दोनों हवाई जहाजों के बारे में भी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। वीरवार को सामने आए इस नए मामले के साथ जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 277 पहुंच गया। जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या अब केवल 12 रह गई है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि बुधवार देर रात 8 लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब जिले में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 261 तक पहुंच गई है। स्वस्थ हुए लोगों को घर भेज दिया गया है, जहां उन्हें होम क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

इन मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार रात को जिन लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें हमीरपुर तहसील के गांव सासन के 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, गांव भरमोटी डाकघर बाहनवीं के 28 वर्षीय युवक, बड़सर के गांव झिलाड़ी के 53 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के ही गांव बटारली के 29 वर्षीय व्यक्ति, गांव समोह डाकघर बणी के 55 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के गांव कोटला के 24 वर्षीय युवक और धनेटा क्षेत्र के गांव टखरूं का 16 वर्षीय नवयुवक शामिल है। ये सभी एनआईटी परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। इनके अलावा कोविड केयर स्वास्थ्य केंद्र भोटा में उपचाराधीन बड़सर के गांव गंगोट के एक 33 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed