{"_id":"6a246cbcfaf7bb719f06db74","slug":"encourages-alumni-to-support-innovation-and-startups-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-196162-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पूर्व छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप में समर्थन देने के लिए किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पूर्व छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप में समर्थन देने के लिए किया प्रोत्साहित
Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन-2026 के समापन पर मुख्यातिथि के साथ पूर्व छात्र
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन-2026 का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में एनआईटी निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन 2001 बैच की रजत जयंती पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें संस्थान के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और देश-विदेश के 100 से अधिक पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन ने पूर्व छात्रों को अपने शिक्षण संस्थान से पुनः जुड़ने, व्यावसायिक अनुभव साझा करने, संस्थागत संबंध मजबूत करने और शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, प्लेसमेंट, उद्यमिता और छात्र विकास में सहयोग के अवसर तलाशने का मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
प्रो. सूर्यवंशी ने पूर्व छात्रों को उद्योग-अकादमिक सहयोग, नवाचार और स्टार्टअप में योगदान देने और अंतरराष्ट्रीय संपर्क स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष नानोटी ने स्नातकों और संस्थान के बीच आजीवन संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की उपलब्धियां वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और साथ ही संस्थान की प्रतिष्ठा और विरासत को मजबूत करती हैं।
इस अवसर पर प्रो. अश्वनी कुमार चंदेल, डॉ. गार्गी खन्ना, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष राकेश परशर, डॉ. परवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।