{"_id":"662d0eca70a8ede245016c68","slug":"employees-sending-live-location-to-bdo-office-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-126506-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीडीओ कार्यालय में लाइव लोकेशन भेज रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीडीओ कार्यालय में लाइव लोकेशन भेज रहे कर्मचारी
विज्ञापन
लोगों की सहूलियत के लिए जारी किए गए हैं दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज
रंगस (हमीरपुर)। नादौन में ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवक हर कार्यदिवस की लाइव लोकेशन बीडीओ कार्यालय में भेज रहे हैं। विकास खंड अधिकारी नादौन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए बीते दिनों यह आदेश जारी किए थे ताकि निश्चित समय में लोगों के दैनिक कार्य को निपटाया जा सके।
इससे जहां लोगों को निजी काम के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं, विकास खंड अधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय के साथ-साथ कर्मचारियाें में स्वेच्छा सेे लोगोंं के कामों को बिना वजह न रोकने व अति शीघ्र निपटाने की कार्य संस्कृति भी विकसित हो रही है। खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि विकास खंड नादौन की 59 ग्राम पंचायतों में 47 पंचायत सचिव, 17 तकनीकी सहायक व 19 ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत हैं। कर्मचारियों की ओर से 10 बजे और 5 बजे लाइव लोकेशन शेयर की जाती है।