{"_id":"66828fa17162d1ad3d003a30","slug":"employees-donating-labor-under-mnrega-on-sunday-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130682-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रविवार को मनरेगा में श्रमदान कर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रविवार को मनरेगा में श्रमदान कर रहे कर्मचारी
Tue, 02 Jul 2024 04:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी रविवार के दिन भी निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं। खंड विकास कार्य नादौन के तहत मनरेगा कामगारों के साथ श्रमदान करके उनका मनोबल बढ़ाने का का कार्य कर्मचारी कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत चौडू में कार्यरत तकनीकी सहायक संजीव धीमान ने रविवार की छुट्टी मनरेगा कामगारों के साथ मिलकर श्रमदान करके मनाई। बीडीओ निशांत शर्मा ने कहा कि यह प्रसन्ना की बात है कि कार्यालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी स्वेच्छा से स्वयंसेवक के नाते मनरेगा कामगारों के साथ श्रमदान कर रहे हैं। इससे पहले भी कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता हेम राज कौंडल ने जलाड़ी क्षेत्र के नौण की सफाई कर मिसाल पेश की थी। संवाद