{"_id":"62e2d0cd07db1373264dfb2d","slug":"employees-accused-of-taking-bribe-sent-on-police-remand-till-august-2-hamirpur-hp-news-sml4166793125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vigilance: रिश्वत लेने के आरोपी कर्मचारी 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vigilance: रिश्वत लेने के आरोपी कर्मचारी 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजे
Fri, 29 Jul 2022 03:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 03:38 PM IST
सार
डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर विजिलेंस टीम ने राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दो कर्मचारियों को विजिलेंस ने बुधवार को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। इनका 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दोनों कर्मचारियों को विजिलेंस ने वीरवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों को अब 2 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के नादौन स्थित गोदाम में कार्यरत कनिष्ठ सहायक (लिपिक) सन्नी कुबेर और सार्वजनिक वितरण सहायक कपिल देव को 9,600 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
विज्ञापन
विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने गोदाम से राशन डिपुओं को राशन की ढुलाई करने वाले एक ट्रक संचालक से रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत ट्रक ऑपरेटर ने विजिलेंस में कर दी। जहां पर यह कर्मचारी सेवारत थे, उस गोदाम से नादौन विधानसभा क्षेत्र की 43 उचित मूल्य की दुकानों को राशन की आपूर्ति होती है। राशन की आपूर्ति के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम हर साल निजी वाहनों को अनुबंध पर राशन सामग्री की ढुलाई का काम प्रदान करता है।
विज्ञापन
आजकल हमीरपुर निगम निजी वाहनों को खाद्य सामग्री की ढुलाई के लिए काम दे रहा था। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया और दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद वीरवार को हमीरपुर न्यायालय में इन्हें पेश किया गया और 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर विजिलेंस टीम ने राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दो कर्मचारियों को विजिलेंस ने बुधवार को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। दोनों को वीरवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है। वहीं, निगम के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने कहा कि विजिलेंस की ओर से दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ने की सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को भेज दी है। शुक्रवार को आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियमों में प्रावधान है कि 48 घंटे जेल में रहने वाले को निलंबित किया जा सकता है।