फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electrification of the ancient water source of Baloh Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षकों को विद्यार्थियों के गुण सुधारने के दिए टिप्स

Tue, 19 Aug 2025 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 Aug 2025 08:21 AM IST
विज्ञापन
Electrification of the ancient water source of Baloh Panchayat
रंगस में सतत् मूल्यांकन के तहत आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक। स्रोत संस्थान
हमीरपुर। विद्यार्थियों के गुणों को सुधारने और उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करने को लेकर अध्यापकों को विशेष टिप्स दिए गए। अवसर था सतत समग्र मूल्यांकन (सीसीई) विषय पर सोमवार को रंगस स्थित एक निजी होटल में शुरू हुई कार्यशाला का। इसका शुभारंभ जिला उपनिदेशक गुणवत्ता एवं नियंत्रण व जिला परियोजना अधिकारी नवीन कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी संभव है जब अध्यापक बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें। शिक्षा का लक्ष्य केवल पढ़ाई तक सीमित न होकर, बच्चों के व्यक्तित्व और मूल्यों को निखारना भी होना चाहिए। इस कार्यशाला में नादौन, गलोड़ और सुजानपुर खंड के 74 प्राथमिक स्कूलों के 354 अध्यापक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

स्रोत व्यक्ति शैन्वी वर्मा और राहुल पांडे ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के गुण सुधारने, सीखने की क्षमता बढ़ाने और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। जिला मूल्यांकन समन्वयक परमजीत डोगरा ने बताया कि कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की जा रही है। प्रथम चरण में तीन खंडों के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि सितंबर माह में हमीरपुर, भोरंज और बिझड़ी खंड के प्राथमिक शिक्षकों को इसी तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed