फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity consumers should get KYC done by 30th November

Hamirpur (Himachal) News: बिजली उपभोक्ता 30 नवंबर तक करवाएं केवाईसी

Sun, 24 Nov 2024 04:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने अभी तक केवाईसी न करवाने वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से 30 नवंबर तक हर हाल में केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के बिजली मीटर संख्या को उनके आधार नंबर से जोड़ने के लिए यह प्रक्रिया आरंभ की गई है। इससे छूटे उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 26 नवंबर को बिजली अनुभाग कार्यालय बोहनी, 27 को बिजली अनुभाग कार्यालय ताल एवं भिड़ा और 28 नवंबर को बिजली अनुभाग कार्यालय टिक्कर में केवाईसी की जाएगी। इन तिथियों को केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ता 30 नवंबर तक उपमंडल कार्यालय लंबलू में आकर भी अपनी केवाईसी करवा सकते हैं। वहीं, सहायक अभियंता ने बताया कि 30 नवंबर तक केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ता बिजली बिलों में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed