{"_id":"6ac2a5c0e8ebf1120607f286","slug":"electricity-board-pensioners-forum-demands-restoration-of-the-old-pension-scheme-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210766-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग
Mon, 05 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई नादौन की बैठक भूंपल में आयोजित हुई। बैठक में बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने प्रदेश सरकार से बिजली बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।
कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने से बिजली बोर्ड पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की देनदारी की तुलना में कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस के तहत इससे कहीं अधिक राशि काटी जा रही है।
उन्होंने 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान करने के साथ-साथ संशोधित ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन की राशि जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें जारी करने और पूर्व में जारी महंगाई भत्ते की किस्तों की बकाया राशि का भी शीघ्र भुगतान करने की मांग प्रदेश सरकार से की। पेंशनरों की मांगों की लगातार अनदेखी की गई तो फोरम संघर्ष का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड से जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प खुले रखने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अधिकतर पेंशनर ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने में असुविधा महसूस कर रहे हैं, इसलिए उन्हें ऑफलाइन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा भी मिलनी चाहिए। बैठक में राज कुमार चौधरी, विधि चंद सनौरिया, सुभाष चंद, पृथ्वी चंद, भगत राम सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।