फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity board employees working under the shadow of fear

Hamirpur (Himachal) News: खौफ के साये में कार्य कर रहे बिजली बोर्ड के कर्मचारी

Wed, 10 Jul 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल भोरंज में बिजली उपमंडल कार्यालय भवन खस्ताहाल
विज्ञापन


बारिश के दौरान भवन की छत से टपकता है पानी, होती है दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। बिजली कार्यालय भोरंज में तैनात तमाम कर्मचारी खौफ के साये में ड्यूटी देने को मजबूर हैं। वर्ष 1990 में बिजली उपमंडल भोरंज का भवन बनाया गया था। दो मंजिला इस भवन की ऊपरी मंजिल में सहायक अभियंता कार्यालय है तथा अन्य भवन में निरीक्षक व अन्य स्टाफ काम करता है। वर्तमान में इस भवन के सारे कमरे जर्जर हो चुके हैं। कमरों में बारिश का पानी टपकता है। पूरे भवन में सीलन और दरारें आ गई हैं। ऊपरी मंजिल को जाने वाली सीढि़यां कभी भी गिर सकती हैं। कमरे में कर्मचारी काम करते है तो लेंटर से प्लास्टर गिरता रहता है । इस बरसात के मौसम में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बोर्ड ने सीढि़यों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाया था। जैसे ही मरम्मत का कार्य शुरू किया तो भवन हिलने लगा। इसके बाद काम को बंद कर दिया गया। अब हालत यह है कि भवन की छत पर बरसात में अगर नालियों में कचरा फंस गया और लेंटर में पानी भर गया तो उसे निकलने के लिए छत पर जाने के लिए सीढि़यां ही नहीं हैं। पंचायत प्रधान पलपल जोगिंद्र राणा ने कहा कि बिजली बोर्ड जल्द से जल्द इस भवन की मरम्मत करवाए और यहां से शिफ्ट हो जाए अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे में सहायक अभियंता बिजली बोर्ड भोरंज अनुराग चंदेल ने कहा कि सीढिय़ों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाया था लेकिन भवन काफी जर्जर है और मरम्मत के दौरान भवन में दरारें आने लगीं। अब री टेंडरिंग की जा रही है। जल्द ही भवन की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed